मेरठ, अप्रैल 29 -- रुड़की रोड स्थित मोदीपुरम की सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने के कारण करीब 4000 रेजिडेंट्स को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच अंधेरा, पानी की किल्लत और लिफ्ट सेवाएं बंद होने से लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। मंगलवार शाम को बिजली आपूर्ति बहाल होते ही कॉलोनी में राहत की सांस ली गई। सोसाइटी के निवासियों के अनुसार लगातार तीन दिनों तक बिजली नहीं रहने से पानी की सप्लाई, लिफ्ट, सीसीटीवी और अन्य जरूरी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रात में कई लोगों के लिफ्ट में फंसने की घटनाएं भी सामने आईं। रेजिडेंट्स ने मेंटेनेंस विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। एक दिन कुछ मिनट के लिए जनरेटर चलाकर बंद कर दिया गया। तकनीकी खराबी का हवाला देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ...