चित्रकूट, अगस्त 31 -- चित्रकूट, संवाददाता। बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली और जलापूर्ति बाधित होने से लोगों की हालत खराब है। मुख्यालय कर्वी से लेकर धर्मनगरी चित्रकूट में जल संस्थान के जरिए होने वाली जलापूर्ति बाधित चल रही है। मंदाकिनी की बाढ़ में इंटेकबेल डूब जाने से मोटरें खराब हो गई है। जिनको दुरुस्त करने का काम चल रहा है। धर्मनगरी चित्रकूट के रामघाट इलाके में तीन दिन से बिजली गुल है। यहां पर काफी संख्या में तार-खंभे मंदाकिनी की बाढ़ में टूट गए है। कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होकर जमीन में गिरे है। पानी उतरने के बाद अब विद्युत विभाग की टीमें लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी है। यह भी पढ़ें- धर्मनगरी की सड़कों और गलियों में जमा मलबा, चल रही साफ-सफाई अभी एक-दो दिन का समय लगने की संभावना है। बिजली गुल होने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ र...