गाज़ियाबाद, जून 9 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर पुलिस को मंगलवार को डायल 112 से सूचना मिली कि गांव सुजानपुर अखाड़ा में एक महिला को बंधक बनाकर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को बंधनमुक्त कराकर भोजपुर थाने ले आई। महिला रविता ने पुलिस को बताया कि पति,जेठ व अन्य ससुरालियों ने तीन दिन से एक कमरे में बंद कर रखा है और बेरहमी से पीट रहे हैं। मंगलवार को किसी तरह अपनी बहन को फोन किया। इसके बाद मेरी बहन ने पुलिस को सूचना दी। महिला ने इस संबंध में भोजपुर थाने में तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- विवाहिता को बेटी समेत घर से निकाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...