तीन दिन से बंद है कृषि फीडर 30 गांव के किसानों को नहीं मिल रही बिजली
इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- सैफई। हेंवरा उपकेंद्र से जुड़े फीडर में आई खराबी के चलते करीब 30 गांवों के किसान गंभीर बिजली संकट झेल रहे हैं। बीते तीन दिनों से कृषि फीडर की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप है। जिससे हैवरा, नगला राठौर, बहादुरपुर, नरोहली, बिजपुरी, छिमारा, नगला अनिया,नमलपुरा सहित आसपास के गांवों की बत्ती गुल है। अप्रैल में गेहूं की कटाई अंतिम चरण में है। अधिकांश किसानों के यहां आलू व लहसुन की खुदाई पूरी हो चुकी है और अब किसान मड़ाई, भूसा बनाने व अनाज साफ करने में जुटे हैं। ऐसे समय में बिजली न मिलने से थ्रेसर और अन्य उपकरण बंद पड़े हैं। इसके साथ ही किसान ग्रीष्मकालीन फसलों जैसे मूंग, उड़द व सब्जियों की बुवाई की तैयारी कर रहे हैं, जिनके लिए शुरुआती सिंचाई जरुरी होती है। बहादुरपुर के रामनरेश यादव ने बताया कि तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है। ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.