तीन दिन से पानी को तरस रहे रेलवे कॉलोनी, माल गोदाम कर्मचारी
अलीगढ़, जून 2 -- फोटो अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता रेलवे माल गोदाम पर काम करने वाले और रेलवे कालोनी निवासी तीन दिन से पानी को तरस रहे हैं। यहां न तो नहाने का पानी और न ही पीने का पानी उपलब्ध है। बोरवेल धंस जाने से खड़ी समस्या को रेलवे अधिकारी अभी तक निदान नहीं कर सके हैं।
पानी संकट का विस्तार रेलवे कॉलोनी बदरबाग और रेलवे माल गोदाम पर पानी का संकट गहराता जा रहा है। तीन दिन से पानी की सप्लाई ठप से है। जिससे यहां रहने वाले कर्मचारियों के परिवारों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल अलीगढ़ जंक्शन स्थित आरपीएफ थाने, जीआरपी, सहायक सुरक्षा आयुक्त कार्यालय में है। यहां तो शौचालय तक में पानी की व्यवस्था नहीं है। कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों परिवार परेशान हो रहे हैं। रेलवे अधिकारी एक दिन पानी का टैंकर मंगाकर दूसरे दिन भूल जाते हैं। इस संबंध म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.