तीन दिन से पाठा में बत्ती गुल होने से पावर हाउस घेरा
चित्रकूट, मई 31 -- चित्रकूट। चक्रवाती तूफान के दौरान तार और खंभे टूटने की वजह से पिछले तीन दिन से पाठा क्षेत्र की बिजली गुल चल रही है। अभी तक विद्युत विभाग बिजली आपूर्ति बहाल नहीं कर पाया है। जिसकी वजह से पाठा के रुखमा खुर्द, रुखमा बुजुर्ग, ददरीमाफी, छीतूपुर, कैलहा, बिलहरी, करका पड़रिया, मडैयन, सपहा, नया पुरवा आदि गांवों में अंधेरा छाया है। लोग भीषण गर्मी में परेशान हो रहे है। रविवार की देर शाम ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने कैलहा पावर हाउस पहुंचकर घेराव किया। भीड़ देखकर कर्मचारियों में हडकंप मच गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल न हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती ने किया परेशान, पेयजल आपूर्ति भी ठप रही यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में तीसरे दिन भी पटरी पर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.