संतकबीरनगर, जनवरी 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में दो दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ हो रहा है। लेकिन शाम से लेकर सुबह आठ बजे तक ठंड पड़ रही है। सुबह के समय ही सूर्य देवता के दर्शन हो जा रहे हैं, लेकिन गलन दिन में नौ बजे तक बरकरार रह रही है। बुधवार को आसमान में न तो बदली थी और न ही कोहरा। सुबह से धूप निकलने से दिन के तापमान में भी इजाफा हुआ। मौसम पूरी तरह से साफ होने के साथ पुरवा हवाएं चल रही है, हवाओं का रुख कुछ इस प्रकार बना हुआ है जैसे गर्मी दस्तक देने वाली है। शाम से लेकर सुबह तक ठंडक पड़ रही है, लेकिन इस ठंडक में चुभन नहीं है। हालांकि रात में सर्दी लोगों को परेशान करती रही। दिन में धूप निकलने से लोगों ने अपने जरूरी काम काज निपटाए। बुजुर्ग छत पर या फिर मैदान में बैठ का धूप का आनंद लिए। मौसम साफ होने की वजह से बाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.