तीन दिन से नहीं मिला वाहनों को डीजल, नगर में कूड़े का ढेर
बरेली, मई 15 -- फरीदपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से कूड़ा ढोने के लिए लगाए गए वाहनों को तीन दिन से तेल नहीं मिला। जिसकी वजह से वाहन खड़े हो गए। वाहन खड़े होने से डलाव घरों घर में कूडे का ढेर लग गया। नगर पालिका ने कूड़े का निस्तारण करने के लिए बकैनिया रोड एवं हरिनम बारात घर के पास डलाव घर बनाए हैं। इन डलाव घरों में सफाई कर्मचारी ठेलियों से कूड़ा लेकर आते हैं। पूरे नगर का कूड़ा इन डलाव घर से डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए एक जेसीबी,एक लोडर एवं 10 टेंपो लगाए गए। कूड़ा ढोने के वाहनों के लिए नगर के जय अंबे पेट्रोल पंप से डीजल दिया जा रहा था लेकिन अप्रैल में उनका भुगतान नहीं किया गया। इसकी वजह से पेट्रोल पंप प्रबंधन ने डीजल देने से इनकार कर दिया। डीजल न मिलने से वाहन खड़े हो गए। तीन दिनों में डलाव घरों में कूड़े का ढेर लग गया है। लोगों ने डला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.