कुशीनगर, सितम्बर 28 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- Gonda News: गोंडा पहली फाइल खेती-बाड़ी के सिलसिले में नदी पार देवियापुर रेता गए दंपति बाढ़ आने के कारण तीन दिन तक वहीं फंसे रहे। रविवार को परिजनों की सूचना पर प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को सकुशल नदी के इस पार पहुंचाया। दंपति के सुरक्षित लौटने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं, माता-पिता को सकुशल सामने देखकर उनके बच्चे उनसे लिपटकर रोने लगे। यह भी पढ़ें- Katihar News: बरंडी नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता, एनडीआरएफ की खोजबीन जारीदंपति की पहचान और स्थिति खड्डा क्षेत्र के नौतार जंगल निवासी मैनेजर पुत्र विरझन की खेती नदी पार दियारा क्षेत्र में है। शुक्रवार को मैनेजर अपनी पत्नी देवन्ती के साथ छोटी नाव से नदी पार खेत में बोए गए धान की गुड़ाई करने गए थे...