नैनीताल, मई 26 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के मनोरा रेंज के जंगल पिछले करीब 70 घंटे से धधक रहे हैं। लगातार फैल रही आग के कारण पूरे क्षेत्र में धुएं का घना गुबार छाया हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, गले में खराश और घुटन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आग के आवासीय क्षेत्रों तक पहुंचने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- 100 दिन के भीतर 392 जंगल धधके, उत्तराखंड में 329 हेक्टेयर वन संपदा जलकर खाकआग की जानकारी जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह बल्दियाखान के समीप नैनागांव क्षेत्र में जंगल में आग लगी थी। इसके बाद आग धीरे-धीरे कलौना, पटवाडांगर और आरुखान क्षेत्र तक फैल गई। तेज धूप और हवाओं के चलते आग लगातार भड़कती रही। मंगलवार तक भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। ...