तीन दिन से था लापता, मौत की जानकारी पर कोहराम
कानपुर, जून 26 -- कानपुर, संवाददाता। सचेंडी में सड़क हादसे में घायल युवक की हैलट में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन दिन से लापता युवक की तलाश में जुटे परिजन गुरुवार शाम थाने पहुंचे तो पुलिस ने फोटो दिखाकर युवक की शिनाख्त कराई। हादसे की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। रेउना मूसानगर के बसौरा निवासी जगभान सिंह खेती किसानी करते हैं। उनका 34 वर्षीय बेटा विक्रांत भी पिता का हाथ बंटाता था। छोटे भाई छोटू ने बताया कि 22 जून को विक्रांत बाइक लेकर घर से निकले थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे। देर रात तक इंतजार के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार शाम को खोजबीन करते सचेंडी थाने पहुंचे तो पुलिस ने पूरी जानकारी लेने के बाद एक फोटो दिखाई। पहचान करने पर पुलिस ने बताया कि सचेंडी हाईवे पर हुए हादसे में विक्रांत गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.