संभल, मई 17 -- क्षेत्र के गांव काजीबेहटा में मंगलवार से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द सप्लाई बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि तेज आंधी और तूफान के दौरान गांव के कई बिजली पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके बाद से गांव में खंभे और तार टूटे पड़े हैं, जिससे पूरी बिजली सप्लाई बंद हो गई है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि घरों में अंधेरा छाया हुआ है और बिजली से चलने वाले उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। यह भी पढ़ें- विद्युत आपूर्ति नहीं होने से नाराज किसानों का हंगामा लोग सबमर्सिबल नहीं चला पा रहे हैं, जिससे पेयजल संकट भी गहराने लगा है। मोबाइल चार...