संभल, मई 27 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर के जंगल में मंगलवार को तीन दिन से गायब राजमिस्त्री का नग्न शव चरी के खेत में मिला। मृतक का चेहरा झुलसा हुआ था, पास में पड़े कपड़े भी जले हुए थे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मृतक के परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव खेत में फेंक दिए जाने की आशंका जताई है। थानाक्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी फुरकान (35) शनिवार शाम को एक युवक के साथ घर से गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं लगा। परिवार के लोग रिश्तेदारी व अन्य स्थानों पर तलाश कर रहे थे, इसी दौरान मंगलवार सुबह चारा लेने जंगल में जा रहे ग्रामीण को दुर्गंध आई, उसने देखा तो वहां कुत्ते भी घूम रह...