बरेली, अप्रैल 7 -- तीन दिन से गायब जुन्हाई के अधेड़ का शव खेत किनारे झाड़ी में पड़ा मिला। सूचना पर सीओ एवं फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि अधेड़ शराब का आदी था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जुन्हाई गांव निवासी होरीलाल (45) पुत्र लालमन भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता था। वह घर से रविवार शाम भट्ठे पर जाने की बात कहकर निकला मगर वहां पहुंचा नहीं। परिजन उसे तलाश रहे थे। मंगलवार सुबह 9.00 बजे होरी लाल का दत्तक पुत्र नितिन भट्ठे पर जा रहा था। मंसूरगंज की बाजार से भट्ठा की ओर जाने वाले चकरोड किनारे झाड़ी में उसने चप्पलें पड़ी देखीं। तलाशने पर उसे झाड़ी में होरी लाल का शव पड़ा मिला। नितिन ने परिजनों को सूचना दी। सीओ एवं फील्ड यूनिट के साथ पहुंचे। परिजनों ने बताया कि शव के ...