शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- तीन दिन से किशोरी गायब होने के बाद परिजनों का हाल बेहाल है और अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से हस्तक्षेप की बात कही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने जांच करने की बात कहकर पीड़ित को टरका दिया। कलान इलाके के एक गांव की युवती आठ फरवरी को सुबह घर से गायब हो गई। परिजनों ने युवती को तलाश किया। युवती का कहीं पता नहीं चला।परिजनों ने पुलिस में युवती के गायब होने की शिकायत दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। वहीं एसएचओ शिवदीन वर्मा का कहना है कि अभी तक कोई प्रार्थना नहीं दिया है। प्रार्थना आने पर कार्यवाही जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.