तीन दिन से एक्सरे मशीन खराब, 450 से अधिक मरीज बेहाल
फतेहपुर, जून 16 -- फतेहपुर। मेडिकल कॉलेज में पिछले तीन दिनों से डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। एक्स-रे सेवा ठप होने से अब तक 450 से अधिक मरीज बिना जांच कराए लौटने को मजबूर हो चुके हैं। सबसे ज्यादा संकट हड्डी रोग, सर्जरी और हादसों में घायल मरीजों पर मंडरा रहा है, जिन्हें मजबूरन निजी सेंटरों पर महंगी जांच करानी पड़ रही है। हालांकि, कॉलेज प्रशासन का दावा है कि इंजीनियरों को सूचना दे दी गई है और जल्द ही सेवा बहाल कर दी जाएगी।
समस्या का प्रभाव एक्सरे मशीन में गड़बड़ी आने से सबसे अधिक परेशानी हड्डी रोग, सर्जरी और हादसों में घायल मरीजों को हो रही है, जिन्हें उपचार से पहले एक्स-रे जांच की जरूरत होती है। मेडिकल कालेज में जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.