रांची, मई 2 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सात पंचायतों में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से दर्जनों गांव अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बुधवार की बारिश के बाद बिजली कट गई थी, लेकिन अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली कर्मियों से संपर्क करने पर 33 हजार वोल्ट लाइन खराब होने की बात कही जा रही है और लगातार काम जारी होने का आश्वासन दिया जा रहा है। हालांकि एक-दो घंटे में बिजली आने का भरोसा तीन दिन बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ। क्षेत्र हाथी प्रभावित होने के कारण अंधेरे में लोगों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है, ताकि संभावित खतरे से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.