पीलीभीत, अप्रैल 22 -- पूरनपुर। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गोरा गांव के एक मोहल्ले में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से हालात गंभीर हो गए हैं। लगातार बिजली गुल रहने से आधा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस लापरवाही को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करने पर केवल आश्वासन देकर टालमटोल किया जा रहा है। बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर फुंकने से 35 घरों में अंधेरा, गर्मी में लोग परेशान परीक्षाओं के समय छात्र अंधेरे में पढ़ने को मजबूर हैं। वहीं घरेलू कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित है। बिजली न होने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.