तीन दिन से अंधेरे में कॉलोनी, लोगों का गुस्सा फूटा
काशीपुर, मई 15 -- काशीपुर, संवाददाता। जसपुर खुर्द के वार्ड तीन स्थित कृष्णा कॉलोनी में तीन दिन और दो रात से बिजली आपूर्ति ठप होने पर लोगों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड के लोग पार्षद अनिल कुमार के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि अधिशासी अभियंता के कार्यालय में मौजूद नहीं होने पर सहायक अभियंता और अवर अभियंता से समस्या को लेकर पूछताछ की गई, लेकिन वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने समस्या सुनने के बजाय यह कह दिया कि यह उनका काम नहीं है। इससे नाराज महिलाओं और पुरुषों ने कार्यालय परिसर में ही नारेबाजी शुरू कर दी। वार्डवासियों का कहना है कि इलाके में पुराना ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जबकि लगातार नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड बढ़ रहा है और वह बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.