तीन दिन से अंधेरे में एक दर्जन गांव, 11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त
विकासनगर, जुलाई 11 -- भारी बारिश के कारण त्यूणी-हनोल में 11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से एक दर्जन से अधिक गांव पिछले तीन दिनों से बिजली संकट झेल रहे हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ऊर्जा निगम से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। बताया गया है कि बुधवार रात से शुक्रवार तक हुई लगातार बारिश के चलते शवाड़ी क्यारी और शिवढाग के बीच टौंस नदी किनारे लगा बिजली पोल का जोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण हनोल, चातरा, चातरीगाड़, भटा, कुपा, बिऊलाड़, ठडियार, बगीयार, भकवाड़, शटोरी सहित आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति गुरुवार से बंद है। यह भी पढ़ें- Shamli News: बारिश से दिनभर बिजली आपूर्ति ठप ग्रामीण परेशान बिजली गुल होने से हनोल स्थित बीएसएनएल मोबाइल टावर भी बंद हो गया है, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.