कानपुर, मार्च 26 -- एक बार फिर से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शहर आ रहे है। वह 27 मार्च को दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस में आ जाएगे। शनिवार और रविवार को वह शहर में रहेंगे। रविवार को पूर्व राष्ट्रपति कानपुर क्लब में आयोजित हेल्थ चेकअप कैम्प में भाग लेंगे। फिर वह रविवार शाम को पांच बजे सर्किट हाउस से वापस चले जाएंगे। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति आ रहे है। उनकी विजिट पूरी तरह से निजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...