पीलीभीत, मार्च 17 -- दियोरिया कला। प्रसिद्ध शक्तिपीठ इलावांस देवल पर लगने वाले विशाल चैती मेले की तैयारियां पूरी हो गई है। यह चैती मेला 17,18 और 19 मार्च को तीन दिन लगेगा। मंदिर के महंत कृष्षा नंद गिरि ने बताया कि इस बार अमावस्या दो दिन 18और 19 मार्च को है। ऐसे में मेले का आयोजन 17,18 और 19 मार्च को तीन दिन किया जा रहा है। प्रशासन से तीन दिन मेला आयोजन की अनुमति मिल गई है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने को लेकर थाना प्रभारी गौतम सिंह से मुलाकात कर अवगत कराया गया है। मेले में क्षेत्र के अलावा चारों तरफ के दूर दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मां भगवती के मंदिर में अपनी मन्नतें मांगते हुए पूजा अर्चना कर मेले में खरीदारी करते हैं। इस बार भी मेले में अच्छी भीड़ होने की उम्मीद है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.