फरीदाबाद, जून 18 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में तीन दिन की राहत के बाद बुधवार को एक बार फिर गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी नमी के कारण लोगों को उमस भरी और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। बता दें कि रविवार, सोमवार और मंगलवार को आंधी के साथ हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया था। लगातार तीन दिनों तक मौसम ठंडा रहने से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली थी। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन बुधवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदल ली। यह भी पढ़ें- उमस के बीच अब चलेगी लू, हीट वेव का यलो अलर्ट आसमान साफ होते ही तेज धूप निकल आई। सुबह से ही चमकदार धूप के कारण लोगों को गर्मी का ...