तीन दिन में 967 वाहनों के चालान, 113 सीज
हल्द्वानी, अगस्त 7 -- हल्द्वानी, संवाददाता। परिवहन विभाग ने हल्द्वानी संभाग में 4 से 6 अगस्त तक ब्लैक फिल्म, मॉडिफाइड वाहनों और अनाधिकृत लाइट लगाकर संचालित वाहनों के खिलाफ तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न नियमों के उल्लंघन में कुल 967 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 113 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगे 111 वाहनों, अनाधिकृत लाइट लगाने वाले 163 वाहनों, वाहन अल्टरेशन के 20 मामलों और हूटर लगाने वाले चार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने पर 65, परमिट संबंधी उल्लंघन में 40, बीमा नहीं होने पर 88, प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने पर 69, ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी मामलों में 132, सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने पर 47 और बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 286 चालान किए गए। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.