मिर्जापुर, मार्च 21 -- मिर्जापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीसरे दिन शुक्रवार को नगर के तीनों केंद्रों पर लगभग 21 हजार 606 उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकित की गईं। इसके साथ ही जिले को कुल आवंटित तीन लाख 14 हजार 430 उत्तरपुस्तिकाओं में तीन दिनों में कुल 65 हजार 321 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया। सुबह नौ बजे तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मूल्यांकन कार्य शुरु हुआ। उपप्रधान परीक्षकों ने अपने-अपने टेबलों के लिए दस-दस आदर्श पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परीक्षकों को दिया। इसी आदर्श पुस्तिका के अनुसार परीक्षकों ने कॉपियों का मूल्यांकन किया। राजकीय इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की 22 हजार 342 और बीएलजे में 4014 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। तीन दिन में इंटर की 42 हजार...