प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने रोडवेज बसों की यात्रा की। तीन दिनों में प्रयागराज से 60 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने बसों का सफर किया। अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने कई अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही, जिसके चलते अधिकांश बसों में 80 प्रतिशत से अधिक सीटें भरी रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...