भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीते तीन दिन में दिन के तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। इस पर पछुआ हवाओं ने वायुमंडलीय नमी को सोख लिया तो शुष्क मौसम में गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिये। वहीं बीती रात में मौसम सुहाना बना रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अगले दो दिन तक दिन संग रात के तापमान में करीब डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। जिससे दिन में गर्मी सताएगी तो रात का मौसम सामान्य बना रहेगा।1.3 डिसे उछला दिन का पारा, रात का पारा एक डिसे लुढ़काबीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वहीं रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से क्रमश:...