मथुरा, अप्रैल 27 -- भीषण गर्मी में कस्बे में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। हालात यह हैं कि पिछले तीन दिनों में उपभोक्ताओं को 30 घंटे भी बिजली नहीं मिल सकी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे एवं आसपास के गांवों में दिन के समय लगभग पूरी तरह बिजली गायब रही, जबकि रात में भी आपूर्ति सैकड़ों बार ट्रिप होती रही। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील और बैंकों को आंशिक आपूर्ति दी जा रही है, लेकिन आम जनता को बिजली नहीं मिल रही। समस्या के समाधान के लिए जब लोगों ने जेई, एसडीओ और अधिशासी अभियंता से संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन तक रिसीव नहीं किए गए। यह भी पढ़ें- बार-बार पावर कट से बाजार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर अधिशासी अभियंता मांट खंड दीपक वर्मा ने बताया कि गर्मी के कारण अचानक लोड बढ़ने से मशीनें बार-बार ट्रिप कर रही हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.