तीन दिन में 3.78 लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
पलामू, जून 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में पल्स पोलियो अभियान में तीसरे दिन तक 3,78,807 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। जिले का कुल लक्ष्य 3,80,579 बच्चों को दवा पिलाने का था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने औसतन 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। पलामू जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र ने 102 प्रतिशत और पांकी प्रखंड ने 103 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। इसी कड़ी में मेदिनीनगर ग्रामीण, लेस्लीगंज, छतरपुर और हरिहरगंज ने भी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। इधर पांकी में 25,530 के लक्ष्य के विरुद्ध 26,178 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई, जबकि मेदिनीनगर शहरी में 27,857 के लक्ष्य के मुकाबले 28,311 बच्चों का खुराक पिलाया गया। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में 96 फीसदी बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.