वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी। होलिका दहन से रंगोत्सव तक बनारसियों ने जमकर जाम छलकाए। आबकारी विभाग के अनुसार पहली से तीन मार्च तक 27 करोड़ रुपये की शराब, बीयर और भांग बिकी, जो आम दिनों से दोगुनी है। इससे बढ़िया राजस्व मिला है। आम दिनों में एक दिन में औसनत 4.50 करोड़ रुपये की शराब, बीयर, भांग की बिक्री होती है। इसके अनुसार तीन दिनों में औसतन 13.50 करोड़ की शराब एवं अन्य मादक सामग्री की बिक्री होती है। जिला आबकारी अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि होली पर पहली से 3 मार्च तक करीब 27 करोड़ की बिक्री शराब, भांग आदि की हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...