गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक की दर्दनाक मौत के बाद आरटीओ और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सख्त हो गया है। अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना मानक के चल रहे डंपरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले तीन दिनों के भीतर करीब 18 डंपर, ट्रक और पोकलैंड मशीनों पर कार्रवाई की गई है। कई वाहनों को सीज किया गया, जबकि कुछ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों जैसे गुलरिहा, पिपराइच, खोराबार और आसपास के इलाकों में की गई। जांच के दौरान कई वाहन बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड, बिना फिटनेस, बीमा व परमिट के संचालन करते पाए गए। कुछ वाहनों में सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी मिली, जिस पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.