रुद्रपुर, जनवरी 30 -- रुद्रपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर तीन दिन में 106 वाहनों का चालान किया। वहीं 70 वाहनों को सीज किया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने 27- 29 जनवरी तक रुद्रपुर, किच्छा, पुलभट्टा, सितारगंज, खटीमा, नानकमत्ता रोड में कार्रवाई करते हुए 106 वाहनों का चालान किए। इसमें 70 वाहनों को सीज किया गया। यह कार्रवाई वाहनों के बिना फिटनेस, बिना टैक्स, बिना परमिट, ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस और ओवर हाइट पर की गयी है। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह ने कहा कि नियमों का पालन न करने पर वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। यहां परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट, मुकुल अग्रवाल, आशुतोष डिमरी, परिवहन उप निरिक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी परिवहन, सहायक निरीक्षक महेंद्र सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.