तीन दिन में हटाएं विरासत गलियारे का अतिक्रमण, पूरा करें कार्य
गोरखपुर, जून 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एस चन्नप्पा ने विरासत गलियारा का निरीक्षण किया। उन्होंने पांडेयहाता से आर्यनगर तक सड़क के कार्यों को देखते हुए एक सप्ताह में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग, खंड- 2 के सहायक अभियंता ने बताया कि एक सप्ताह में बिटुमिन्स का कार्य पूर्ण करके सड़क को मोटरेबुल बना दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आगामी शनिवार तक सड़क को मोटरेबुल बनाते हुये पथ प्रकाश के विद्युत पोलो को भी स्थापित करा दें।मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त अजय जैन को निर्देशित किया गया कि फुटपाथ का अतिक्रमण कर उस पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को नोटिस दे दें। यह भी पढ़ें- अतिक्रमणकारियों को नप की अंतिम चेतावनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.