ललितपुर, मार्च 17 -- आगामी त्योहारों पर कानून, शान्ति व्यवस्था के साथ सौहार्द बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, धर्मगुरुओं और प्रबुद्धजनों के साथ पीस कमेटी संग बैठक की और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने तीन दिनों में शहर की सड़कें दुरुस्त करने का अल्टीमेटम भी दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि 19 से 26 मार्च तक चैत्र नवरात्रि, 20 मार्च को रमजान माह का अलविदा जुमा, 21 मार्च को ईद-उल-फितर, 26 मार्च को रामनवमी, 31 मार्च को महावीर जयंती सहित अपै्रल माह में तमाम त्योहार पड़ेंगे। उन्होंने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के दायित्व तय करते हुए निर्देश दिये कि लोग हर त्योहार को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगी, किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.