नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- Why Stock Market Crash Today: भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार, 24 अप्रैल को भी जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों ही करीब 1% से अधिक टूट गए। सेंसेक्स 1200 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 76403 तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 23,813 के निचले स्तर तक फिसल गया। इस तेज गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति को बड़ा झटका लगा। आज बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप Rs.466 लाख करोड़ से घटकर Rs.460 लाख करोड़ रह गया, यानी आज एक ही दिन में Rs.6 लाख करोड़ डूब गए।तीन दिन में Rs.9 लाख करोड़ का नुकसान पिछले तीन कारोबारी सेशन में मार्केट का हाल बुरी तरह पस्त रहा। सेंसेक्स करीब 2700 अंक से अधिक टूट चुका है, जबकि निफ्टी 2.9% गिरा है। इस दौरान निवेशकों की कुल संपत्ति में करीब Rs.9 लाख करोड़ से अधिक की गिरा...