मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। इस महीने की शुरुआत में चक्रवाती तूफान से हुई बारिश का असर अब रात के तापमान पर दिखने लगा है। एक महीने से करीब 25 से 26 डिग्री के बीच रहने वाले न्यूनतम तापमान में तीन दिन में साढ़े तीन डिग्री की कमी आई है। रात को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। शुक्रवार को न्यूनतम पारा 20 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अब न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट शुरू होगी। अधिकतम तापमान अभी एक पखवाड़े और 30 डिग्री से ऊपर बना रह सकता है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार के अनुसार रात में प्राय: आसमान साफ रहने की संभावना है। 20 अक्टूबर के बाद दिन के तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक कमी आ सकती है। फिलहाल न्यूनतम तापमान के अगले सप्ताह तक एक डिग्री और त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.