प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज। तीन दिन की प्रचंड गर्मी ने बीयर की मांग बढ़ा दी। स्थिति यह है कि महज तीन दिनों में दो लाख लीटर बीयर इलाहाबादी गटक गए। मांग इतनी बढ़ी की गोदाम खाली होने लगे। बीयर की सेल बढ़ने से तो अफसर खुश हैं, लेकिन अब सिरदर्द है कि अंग्रेजी और देसी शराब का महीने का उठान न प्रभावित हो जाए क्योंकि इसकी बिक्री कम हो गई है। बताया जा रहा है कि जिले के कई इलाकों में बीयर या तो खत्म हो गई या फिर कम दाम वाली खत्म हो चुकी है। गोदाम में करीब दो लाख लीटर बीयर थी, जिसे मांग के अनुरूप बाजार में उतारा गया, लेकिन अब वहां भी स्टॉक खत्म होने लगा है। यह भी पढ़ें- उमसभरी गर्मी का कहर जारी, पशु पक्षी भी बेहाल ऐसे में तत्काल डिमांड भेजी जा रही है। बीयर की मांग तो बढ़ी लेकिन देसी और अंग्रेजी शराब की मांग कम हो गई है। हर दुकान से रोजाना के उठान...