वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मौसम शुष्क होने के बाद पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिन में दिन के तापमान में 7.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार तेज पछुआ हवा का दौर रविवार से कम हो जाएगा। आगामी एक सप्ताह के दौरान कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। 17 अप्रैल से तापमान 40 के पार पहुंचेगा। शनिवार की सुबह तेज धूप निकली थी। दिन चढ़ते ही तापमान बढ़ने लगा था। करीब 15 से 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही थी। तेज धूप के कारण लोगों का गला सूख रहा था। लोग छांव में खड़े दिख रहे थे। दिन का तामपान सामान्य से 1.6 डिग्री कम 37.4 और रात का तापमान साामन्य से दो डिग्री कम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को दिन का तापा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.