तीन दिन में ढाई सौ को लगा कुत्ता काटने का टीका
भदोही, मई 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगरीय इलाका हो या ग्रामीण अंचल हर तरफ कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गर्मी से व्याकूल हुए कुत्ते आक्रामक हो जा रहे हैं। पालतू कुत्ते बच्चों को काटकर जख्मी कर दे रहे हैं। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में तीन दिन में ढाई सौ लोगों को कुत्ता काटने का टीका लग चुका है। इसमें बच्चों और वृद्ध की संख्या ज्यादा है। चिकित्सकों की माने तो गर्मी से व्याकूल हुए कुत्ते चिढ़ाने पर आक्रामक हो जा रहे हैं। आवारा कुत्ते भी घर पास खेल रहे बच्चों को शिकार बना ले रहे हैं। ऐसे में विशेष सावधनी बरतने की जरुरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.