तीन दिन में टूट गया पूरा परिवार, पिता के बाद बेटे की भी सड़क हादसे में मौत, गांव में छाया मातम
गोंडा, मई 2 -- बालपुर, गोंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र में एक परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि पूरा गांव सन्न रह गया। महज तीन दिन के भीतर पहले बुजुर्ग पिता और फिर जवान बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया। पूरे गांव में अजीब सी खामोशी और मातम का माहौल छाया हुआ है। जिले के थाना करनैलगंज अंतर्गत ग्राम परसागोड़री के मजरे छोटी पुरवा निवासी रिटायर्ड हृदय नारायण दुबे की 28 अप्रैल को गोंडा-लखनऊ मार्ग पर परसागोड़री स्थित सहकारी गोदाम के सामने सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। परिवार अभी इस गहरे सदमे से उबरा भी नहीं था, आंसू अभी सूखे भी नहीं थे कि शुक्रवार की शाम करीब नौ बजे एक और हृदयविदारक हादसा हो गया। हृदय नारायण दुबे के 35 वर्षीय पुत्र राम जी दुबे शाम को सड़क किनारे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.