तीन दिन में चार फीट फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर
कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा नदी के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। कड़ा धाम के कुबरीघाट पर पिछले तीन दिनों में गंगा का जलस्तर करीब चार फीट बढ़ गया है। बुधवार को जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से गंगा नदी के आसपास रहने वाले लोगों में चिंता फिर बढ़ने लगी है।घाट के प्रमुख गोताखोर समाजसेवी मकबूल अहमद ने बताया कि तीन दिनों के भीतर गंगा का पानी लगभग चार फीट ऊपर आया है। बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अभी जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम लगातार गंगा किनारे रहने वाले लोगों और स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सतर्क कर रही है। गोताखोरों ने लोगों से अपील की है कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अपने घरों व आसपास के छोटे बच्चों को गंगा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.