मिर्जापुर, मई 24 -- मिर्जापुर। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को डीपीआरओ कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में भीषण गर्मी के दौरान पेयजल संकट निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ब्लाक स्तर पर स्थापित पेयजल कंट्रोल रूम प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैंडपंपों की स्थिति, पेयजल उपलब्धता एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने तीन दिनों में खराब हैंडपंपों का मरम्मत कार्य, रिबोर का कार्य एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने की हिदायत दी, ताकि गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। साथ ही सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर प्राप्त शिकायतों का त्वरित नि...