तीन दिन में कई बार फुंका ट्रांसफार्मर, भड़के ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया हंगामा
लखनऊ, जून 19 -- गोसाईगंज,(लखनऊ) संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र के चांदसराय गांव में पिछले तीन दिनों से बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा जाने से परेशान और आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को उस वक्त फूट पड़ा जब वे बड़ी संख्या में गोसाईगंज विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से स्थायी समाधान की कड़ी मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। गांव के अंजनी वर्मा ने बताया कि चांदसराय गांव में 200 से अधिक बिजली कनेक्शन हैं। पहले यहां 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जो लगभग चार दिन पहले जलकर खराब हो गया। इसके बाद विद्युत विभाग ने मात्र 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.