तीन दिन में अपडेट कराएं रिजल्ट
कानपुर, सितम्बर 1 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने संबद्ध सभी राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित छात्रों के परीक्षा परिणाम तीन कार्य दिवस के भीतर अपडेट कराए जाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश उन छात्रों के लिए जारी किया गया है, जिनके शैक्षणिक सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणाम में अभी भी 'कैरी ओवर' प्रदर्शित हो रहा है। इसकी वजह से वे छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ नहीं ले सके है। विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन और समाज कल्याण विभाग के निर्देशों के अनुपालन में छात्रवृत्ति पोर्टल दोबारा खोला गया है। यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों को फिर मौका, पोर्टल खुला सभी छात्र जल्द ऐसे छात्रों का आवेदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.