तीन दिन बाद सोदे क्षेत्र में बहाल हुई बिजली
रांची, मई 28 -- रनिया, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच रनिया प्रखंड के सोदे क्षेत्र में तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार 25 मई को आए तेज आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। लगातार उमस और गर्मी के कारण लोगों को दिन-रात परेशानी झेलनी पड़ रही थी। मोबाइल चार्जिंग, पेयजल आपूर्ति और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि रनिया क्षेत्र में जंगली हाथियों का प्रकोप हमेशा बना रहता है। ऐसे में रात के समय बिजली नहीं रहने से गांवों में हाथियों के प्रवेश का खतरा बढ़ गया था, जिससे लोगों में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.