लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- पिछले दो दिन आंधी, पानी व कुछ स्थानों पर ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। फसलों को जो नुकसान हुआ है उसका ऑकलन कराया जा रहा है। वहीं जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है और आंधी, पानी, ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हुआ है तो इसकी सूचना 72 घंटे के अन्दर दें। जिससे बीमा कंपनी से भुगतान कराया जाए। पिछले दो दिनों से जिले में आंधी, बारिश और कई जगहों पर हुई ओलावृष्टि से गेहूं, मसूर, लाही आदि की फसलों को नुकसान हुआ है। खेतों में फसल गिर जाने, ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नुकसान का ऑकलन कराया जा रहा है। उधर जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने किसानों से अपील की है, जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा कराय...