अररिया, जून 28 -- अररिया, निज प्रतिनिधि सदर अस्पताल में पीपीटी मोड पर संचालित सीटी स्कैन चालू हो गया है। पिछले करीब तीन दिनों से सीटी स्कैन बंद रहने के कारण रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिले के अलग-अलग क्षेत्र से सदर अस्पताल के लिए आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती थी। जरूरतमंद रोगियों को बिना जांच के ही बैरंग घर लौटना पड़ता था या फिर निजी जांच घरों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब जांच शुरू हो जाने से मरीज को काफी राहत मिली है। इसको लेकर सामाजिक संगठन सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष मो अजहरूल हक ने डीएम को पत्र लिखकर सदर अस्पताल में बंद पड़े सिटी स्कैन सेवा को चालू कराने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद सदर अस्पताल में बंद सिटी स्कैन चालू, मरीजों को मिली राहत इसके अलावा उन्होंने सदर अस्पताल में वेंटिल...