बांका, जुलाई 14 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। श्रावणी मेले के शुभारंभ में अभी 15 दिन शेष हैं, लेकिन तीन दिन बाद बंगला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज-देवघर कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो जाएगा। ऐसे में मेले की तैयारियों को अंतिम रूप मिल जाना चाहिए था, लेकिन कांवरिया पथ पर अब भी कई जरूरी कार्य अधूरे हैं। खासकर सुलतानगंज देवघर मुख्य मार्ग कटोरिया, चांदन सहित जगह-जगह गड्ढों में तब्दील है, साफ-सफाई अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी है, कई स्थानों पर बिजली के जर्जर तार बदले जाने बाकी हैं। पेयजल, स्नानागार और शौचालय की व्यवस्था के लिए विभागीय कार्य चल रहा है। जिला नियंत्रण कक्ष का मुख्य पंडाल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में सावन के साथ शुरू होने वाली कांवर यात्रा से पहले प्रशासन के सामने सभी तैयारियां समय पर पूरी करने की...