बलरामपुर, अप्रैल 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली उतरौला क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने के दौरान लापता हुए युवक का शव घटना के तीसरे दिन गुरुवार को बरामद कर लिया गया। युवक का शव उसी स्थान से लगभग 100 मीटर दूर पाया गया, जहां वह डूबा था। बीते तीन दिनों से चल रहे सघन सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार टीम को सफलता मिली। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 18 वर्षीय हसन जैदी मंगलवार को अपने दो साथियों के साथ रूस्तम नगर के पास राप्ती नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते वह डूब गया। घटना के बाद से ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश जारी थी। शुरुआती दिनों में टीम को कोई सफलता नहीं मिल सकी। लगातार खोजबीन के बावजूद युवक का पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.