मुजफ्फर नगर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में पिछले कई दिनों से अत्यधिक ठंड व पिछले तीन दिन से मौसम खराब होने के कारण धूप न निकलने पर शीतलहर के कारण लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा था। रविवार की रात भी काफी शीतलहर के कारण तापमान गिरकर 7 डिग्री पहुंच गया था। अत्यधिक ठंड से बेहाल लोगों को सोमवार को धूप निकलने से काफी राहत मिली। कई दिनों बाद आसमान साफ होने के बाद सूरज ने सुबह सवेरे दस्तक देकर लोगों को ठंड से राहत दिलाई। सोमवार की सुबह आसमान साफ होने पर सूरज निकला और धूप खिल उठी। पिछले कई दिनों से मौसम खराब चल रहा था, जिस कारण जनपद में शीतलहर चल रही थी और लोग ठंड से काफी प्रभावित हो रहे थे। अत्यधिक ठंड के कारण लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा था। बच्चे व बुजुर्ग भी बीमार हो रहे हैं। सोमवार को धूप निकलने पर लोगों को काफी राहत मिली और बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.